About

हिंदी विभाग के अंतर्गत हिंदी साहित्य परिषद का उद्देश्य विद्यार्थियों के लिए अन्तः महाविद्यालय और अंतर महाविद्यालय प्रतियोगिताओं का आयोजन कराना, अन्य महाविद्यालयों में होने वाली विषय सबंधी गतिविधियों से अवगत कराना और प्रतिभागिता के लिए प्रोत्साहित करते हुए अन्य महाविद्यालयों में सहभागिता दर्ज कराना है।साथ ही विषय से संबंधित समसामयिक विषयों पर परिचर्चा,काव्यगोष्ठी,सेमिनार, कार्यशाला और वक्तव्य आयोजित कराना है जिससे विद्यार्थियों के जिज्ञासु प्रवृत्ति को तार्किक दृष्टि से संतुष्ट किया जा सके।अतिथि प्रवक्ता विषय के मर्मज्ञ होते हैं।जैसे प्रो रमेश गौतम, अरुण जैमिनी, प्रो हरि मोहन,प्रो.नित्यानन्द तिवारी,विश्वनाथ त्रिपाठी आदि। परिषद के अंतर्गत विद्यार्थी परिषद का चयन किया जाता है और सम्पूर्ण आयोजन विद्यार्थियों द्वारा कराया जाता है सभी विजयी विद्यार्थियों को और परिषद के सदस्यों को पुरस्कार और प्रमाणपत्र परिषद की ओर से दिए जाते हैं।

हिंदी विभाग के ही अंतर्गत चलने वाले पाठ्यक्रम हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार पाठ्यक्रम के विद्यार्थियों लिये हिंदी पत्रकारिता एवम जनसंचार परिषद के अंतर्गत अंत महाविद्यालय और अंतर महाविधालय प्रतियोगिताओं के आयोजन किये जाते हैं।इस परिषद के अंतर्गत विद्यार्थियों के लिए पत्रकारिताओं के नए आयामो, नयी खोजों और महत्त्वपूर्ण जानकारियों को  सेमिनार, वर्कशॉप,शैक्षणिक यात्रा ,लेक्चर्स, टॉक शोज़ द्वारा उपलब्ध कराया जाता है, जिसमें आकाशवाणी से राजीव शुक्ला,एन. डी.टी.वी.से प्रियदर्शन ज़ी टी.वी. से किशोर अजवाणी, प्रभाष जोशी, प्रो.जबरीमल्ल पारख आदि जैसे पत्रकारों को आमंत्रित किया गया है आर.एल.ए. समाचार और सम्भव पत्रिका का निर्माण कराया जाता है जिससे विद्यार्थीओं को प्रिंट मीडिया की पूरी जानकारी मिल सके सम्पदान, लेखन,एडिटर,मुख्यपृष्ठ सम्पूर्ण कार्य विद्यार्थियों द्वारा सम्पन्न होता है और सम्पादन मण्डल को पुरस्कृत किया जाता है।विद्यार्थियों को विभिन्न टी.वी.चैनल्स,रेडियो स्टेशन्स ,स्टूडियो, प्रिंट मीडिया मैं प्रेस विजिट कराई जाती है जिससे विद्यार्थी जानकारी प्राप्त करते हैं।